एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं की शानदार सफलता, गार्गी मित्तल ने जिले में पाया तृतीय स्थान

मुज़फ्फरनगर। एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, झांसी की रानी, मुज़फ्फरनगर की इंटर विज्ञान वर्ग की छात्रा गार्गी मित्तल पुत्री अनिल मित्तल ने 89.4% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। इसी प्रकार हाई स्कूल में राधिका तायल पुत्री अनुराग तायल ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरव प्रदान किया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सविता सिंह ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने शिक्षिकाओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिनकी मेहनत और समर्पण से विद्यालय ने एक बार पुनः जनपद में अपनी पहचान स्थापित की है। प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि इस वर्ष विद्यालय का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

प्रधानाचार्या ने समस्त शिक्षिकाओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आकाश कुमार ने प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह सहित समस्त शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts