राजगढ़ में ट्रक पलटने से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

राजगढ़ अलवर रैणी थाना क्षेत्र के चैनेज 148.7 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक ट्रक जो ऑयल पेंट से भरा था, पलट गया। हादसे के वक्त, हरियाणा के पीनहवा गांव निवासी शाहून अपनी पत्नी संजीदा के साथ जयपुर लिवर की बीमारी का इलाज कराने जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक ट्रक से लिफ्ट ली, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ट्रक चालक को नींद आने लगी। दंपत्ति ने उसे ट्रक रोकने को कहा, लेकिन उसने अनसुनी कर दी। कुछ ही देर बाद, ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गया, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें एंबुलेंस से पहले पिनान अस्पताल और फिर गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे अंसार ने देखा कि ट्रक पलट गया है और लोग घायल हैं, उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts