गंगोह (सहारनपुर): शवों के अंतिम संस्कार में देरी की समस्या का समाधान, नगर पालिका ने तीन शव फ्रीजर लोकार्पित किए

गंगोह कस्बे में शवों के अंतिम संस्कार अथवा सुपुर्द-ए-खाक करने में होने वाली देरी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा तीन नए शव फ्रीजर जनहित में लोकार्पित किए गए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन नोमान मसूद ने बताया कि करीब 75 हजार की आबादी वाले कस्बे में शव संरक्षण की सुविधा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पूर्व में एक दानदाता द्वारा शिवलोकपुरी श्मशान घाट को एक शव फ्रीजर प्रदान किया गया था, लेकिन वह आवश्यकता के अनुरूप अपर्याप्त था। इस स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने जनहित में तीन नए शव फ्रीजर उपलब्ध कराए हैं।

इन शव फ्रीजरों को स्थानीय सामाजिक संस्थाओं को सौंपा गया है — पहला महादेव कुटी की संचालक संस्था श्री लक्ष्मी नारायण मंडल, दूसरा कारवां-ए-गंगोह और तीसरा मरकज गुलाम औलिया को। यह सेवा पूर्णतः निशुल्क रहेगी, और इनकी देखरेख एवं रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका द्वारा निभाई जाएगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सभासद पहल सिंह सैनी, नीरज अग्रवाल, आशू गर्ग, पूर्व सभासद दीपांशु गोयल, मनीष सीटू, शादाब साबरी, राकेश गोयल, सैयद सलमान, शादान मलिक, कामिल मलिक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts