मुजफ्फरनगर में फर्जी परिवहन अधिकारी बन ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 8 गिरफ्तार.

मुजफ्फरनगर। में हाईवे पर परिवहन विभाग का फर्जी लोक सेवक बनकर वाहन चालकों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हाईवे पर खुद को परिवहन विभाग का अधिकारी बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं और रोहाना टोल प्लाजा के पास रोहाना कट पर खड़े हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 30 फर्जी पीली पर्ची, 44 फर्जी नीली पर्ची, 26 फर्जी लाल पर्ची, 45 सांकेतिक सफेद पर्ची, 52,690 रुपये नकद, एक थैला, तीन पैन, 23 पीले रिफ्लेक्टर, पांच लाल रिफ्लेक्टर, 48 सफेद रिफ्लेक्टर, दो बॉडी बेल्ट रिफ्लेक्टर, एक सीटी डोरी सहित तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त फर्जी चालान और पर्चियों के माध्यम से वाहन चालकों को गुमराह कर उनसे धन उगाही करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित साथियों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts