भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
बिना अनुमति के चल रहे मेले से युवाओं का भविष्य खतरे में मेंला आयोजक व पुलिस प्रशासन अपनी अठन्नी भुना रहे हैं।
मुज़फ्फरनगर शाहपुर के मैन रोड पर बिना परमिशन के लग रहे ट्रेड फेयर महोत्सव मेंले को लेकर कस्बे वासियों में भारी रोष है। मेले का आयोजन बिना परमिशन व बिना किसी महोत्सव परम्परा से हटकर के मेला लगाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। आबादी के बीच लगे इस मेले में आयोजको ने मेला पुलिस चौकी भी बना दी है। जबकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि मेले में कोई पुलिस चौकी नहीं है और ना ही मेले की परमिशन की कोई सूचना हमारे पास है। आबादी के बीच लगे मेले के आसपास रहने वाले कस्बा निवासियों सरफराज मेहराज, मेहरबान, अनिल, संजय, सुनील, महीपाल आदि का कहना है कि बिना किसी आयोजन, परम्परा, महोत्सव के लगाए गए इस मेले जो की परम्पराओ को तोड़ कर पहली बार शाहपुर में ऐसे नए स्थान पर लग रहा है जिससे इस मेले से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों पर भारी असर पड़ रहा है। प्रशासन ने अगर इस मेले को परमिशन भी दे दी है तो यह कस्बे व क्षेत्र के लिए बड़ी परेशानी का कारण व कस्बे व क्षेत्र के लिए बड़ा हानिकारक साबित होगा। मेले में आयोजक नहीं मिलने व परमिशन नहीं दिखाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं पुलिस व प्रशासन की मिली भगत की पोल खोल रही है! यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा चल रही है जो जल्दी समाप्त होने वाली है बावजूद उसके अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवा कर रहे हैं जिनके भविष्य को लेकर यह मेला काफी नुकसानदायक साबित होगा,परंतु आयोजकों ओर पुलिस प्रशासन को अपनी अठन्नी भुनाने से मतलब है।
















