परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में एमआरडी पब्लिक स्कूल सांझक में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय विभिन्न संस्थाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीन अली असरवी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता असद फारूकी ने की।शिविर के संयोजक हकीम अत्ताउररहमान अजमली और तनसीर चौधरी ने परंपरागत पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी ने विद्यालय के छात्रछात्राओं के साथसाथ उन ग्रामीणों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान राहत सामग्री भेजकर इंसानियत और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि सांझक की यह संस्था सिर्फ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा ही उपलब्ध नहीं करा रही, बल्कि समाज की पीड़ा और मुश्किल समय में भी पूरी मजबूती से आगे आकर सहयोग कर रही है। जिस प्रकार संस्था ने पंजाब जाकर मेडिकल कैंप लगाकर जरूरतमंदों की मदद की और राहत सामग्री उपलब्ध कराई, वह समाज सेवा और इंसानियत की एक सच्ची मिसाल है।मनीष चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, बल्कि बच्चों को साम्प्रदायिक सौहार्द्र और श्रमदान की शिक्षा भी दे रही है, जो आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उन लोगों के लिए भी संदेश हैं, जो धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं।शिविर को सफल बनाने में अल नासिर चेरिटेबल हैल्थ सेंटर तावली, मौलाना रोजोदीन कासमी चेरिटेबल हैल्थ सेंटर सांझक, खैर खिदमत ट्रस्ट और एंड एस फार्मेसी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में हकीम अत्ताउररहमान अजमली, चौधरी अमन तावली, मास्टर मुहम्मद तनसीर (प्रधानाचार्य एमआरडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल), मुफ्ती मुहम्मद मुनव्वर और कारी मुहम्मद अफ्फान विशेष रूप से मौजूद रहे।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मास्टर मुहम्मद तनसीर ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और ग्रामीणों का आभार प्रकट किया और विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। यह शिविर केवल स्वास्थ्य लाभ का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और इंसानियत का संदेश भी जनजन तक पहुंचा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts