मुज़फ्फरनगर में व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने अपने 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर वर्धमान जैन धर्मशाला, नई मंडी मुज़फ्फरनगर में वार्षिक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर और ब्लड शुगर जांच कैंप का आयोजन किया। लायंस क्लब उन्नति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, डॉक्टर एस सी कुलश्रेष्ठ, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। डॉ. स्वाति अग्रवाल ने 11:30 बजे तक लगभग 300 मरीजों की जांच की, जिनमें से 38 मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाए गए। कार्यक्रम का संचालन जयवीर सिंह और सुमित गर्ग ने किया। विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन व प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई। संजीव बालियान ने संगठन की सराहना करते हुए समाज सेवा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अतिथियों का स्वागत व आभार संगठन के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य नागरिक शामिल हुए और जलपान के साथ कार्यक्रम की सराहना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts