पुरकाजी कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने की सराहना

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने को नगर पंचायत पुरकाजी स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में लगी 75 इंच की स्मार्ट बोर्ड स्क्रीन और स्मार्ट क्लासों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि शिक्षिकाएं अच्छी तरह से पढ़ाती हैं। जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओं से स्मार्ट बोर्ड के उपयोग के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर शिक्षिकाओं ने बताया कि इससे बच्चों को विषयवस्तु बेहतर ढंग से समझाई जाती है। विद्यालय में कुल 861 बच्चे पंजीकृत हैं और अधिकतर छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने विद्यालय की साफ-सफाई, फर्नीचर और समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए शिक्षकों और चेयरमैन की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दें। उन्होंने इसे एक आदर्श विद्यालय बताया और कहा कि इसी प्रकार अन्य सरकारी विद्यालयों को भी स्मार्ट बनाया जाए। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि अन्य स्कूलों में भी स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts