विश्व दृष्टि दिवस पर लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर

विश्व दृष्टि दिवस पर मालाखेड़ा में 9 अक्टूबर को डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की शाखा की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन मालाखेड़ा में किया। जिसमें आसपास के गांव से महिला और बालिकाएं अपने नेत्र दृष्टि को चेक करवाने पहुंची।
केंद्र पर कुंवर सिंह ,राजेश कुमार, सत्येंद्र ,सहित नेत्र रोग चिकित्सक उपस्थित रही। जहां शिविर में आने वाली महिला, पुरुष, बालिका रोगियों के नेत्र की जांच की गई। मालाखेड़ा ब्रांच के कुंवर सिंह ने बताया विश्व दृष्टि से पूर्व नेत्र चिकित्सा जांच शिविर के बारे में प्रचार प्रसार किया। तथा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों के नेत्र दृष्टि को चेक कर उन्हें रोग परामर्श दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts