मिशन शक्ति 5.0: छात्राओं ने संभाला ज़िले का प्रशासनिक कार्यभार, एक दिन के लिए बने उच्च अधिकारी

मुज़फ़्फ़रनगर में महिला कल्याण विभाग की पहल पर ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत एक अनूठा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं और छात्रों को एक दिन के लिए ज़िले के प्रमुख प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी, विशेष रूप से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और प्रशासनिक समझ विकसित करना है।

कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने ज़िलाधिकारी, अपर ज़िलाधिकारी (प्रशासन), अपर ज़िलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, ज़िला प्रोबेशन अधिकारी और सप्लाई इंस्पेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाई। छात्रों ने अधिकारियों के कक्ष में बैठकर उनके कार्यों को समझा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अनुभव लिया। ज़िलाधिकारी का पद मैत्री शर्मा (एम.जी. पब्लिक स्कूल) और निवेदी (होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल) ने संभाला। अपर ज़िलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर अंचल सैनी और आराधिमा, जबकि वित्त एवं राजस्व विभाग की जिम्मेदारी नंदिनी ने निभाई। नगर मजिस्ट्रेट आभा बनीं और ज़िला प्रोबेशन अधिकारी के रूप में अनन्या जोशी और अक्षिता ने कार्य किया। सप्लाई इंस्पेक्टर का कार्य वंशिका ने संभाला।

छात्रों ने अपने एक दिवसीय कार्यकाल के दौरान वास्तविक अधिकारियों के साथ मिलकर प्रशासनिक गतिविधियों में भाग लिया और ज़िले के विकास, प्रशासनिक चुनौतियों और उनके समाधान को समझा। इस अनुभव ने उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं, निर्णय लेने की जिम्मेदारी और कार्य क्षेत्र की व्यावहारिक समझ प्रदान की।

महिला कल्याण विभाग ने बताया कि ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और भविष्य में सिविल सेवाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। अधिकारियों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों में नेतृत्व कौशल विकसित किया, बल्कि उन्हें समाज और प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का मूल्यवान अवसर भी प्रदान किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts