मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपनेअपने क्षेत्रों में स्कूलकॉलेज, गांवकस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं बालिकाओं से संवाद किया।पुलिस टीमों ने पंफलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी दी। उन्हें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102 और एंबुलेंस सेवा-108 के बारे में बताया गया। इसके साथ ही जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में भी जानकारी दी गई।अभियान के दौरान महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। इनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।

पुलिस टीमों ने महिलाओं को किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा तथा पुलिस के प्रति विश्वास का वातावरण मजबूत करना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts