सिरोही में खंडेलवाल समाज का चतुर्थ दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सिरोही खंडेलवाल सेवा संघ के तत्वावधान में समाज का चतुर्थ दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्यालय स्थित मिलन गार्डन में आयोजित इस समारोह में समाज के सैकड़ों परिवारों ने भाग लेकर सामाजिक एकता, सौहार्द और समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत और परिचय के साथ हुई, जिसमें लोकेश खंडेलवाल ने समाज की एकता और विकास पर अपने विचार रखे और सभी उपस्थितों का स्वागत किया।

समारोह में बच्चों, युवाओं और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और मनोरंजक खेलों ने माहौल को रंगीन और जीवंत बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों के माध्यम से सामाजिक संस्कृति और सामूहिक सहयोग को प्रोत्साहित किया गया। खंडेलवाल सेवा संघ के संयोजक ओमप्रकाश मेहरवाल ने भामाशाहों का समाज सेवा में योगदान देने के लिए सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। नवपरगना महासंघ अध्यक्ष भगवतीप्रसाद नाटाणी ने सेवा संघ के प्रयासों और टीम वर्क की सराहना करते हुए समाज के हित में किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत खुटेटा और लोकेश खंडेलवाल ने किया। उन्होंने आगामी वर्ष 2026 के आयोजन की रूपरेखा साझा की और लाभार्थियों के नाम आमंत्रित किए। समारोह में सहयोगी लाभार्थी परिवारों जैसे रामलाल नाटाणी, जितेंद्र कायथवाल, सूरजमल कायथवाल, लोकेश एम खूंटेटा, सुमित्रादेवी, मांगीलाल नाटाणी, जगदीश मेहरवाल, हेमंत कायथवाल, नारायण कूलवाल, मोहनलाल नाटाणी, अंबालाल, पुरुषोत्तम, रूपचंद, प्रकाश कायथवाल, राजेश, जगदीश आदि का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा हिम्मतमल खंडेलवाल, चंपालाल, गिरधारीलाल जोयला, मूलचंद, अशोक कुमार, महिपाल भाई, चेतन कुमार, गोपाल जसोल, नटवरलाल, दिलिप टेंट, लक्ष्मीनारायण बबलू, राजूभाई सहित समाज के भारी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में सेवा संघ की टीम ने कंधे से कंधा मिलाकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोशन कूलवाल, गोपीकिशन कायथवाल, इंद्रमल कायथवाल, हरीश नाटाणी, दीपक नाटाणी, राहुल कुमार, हितेश कूलवाल, दिनेश खुटेटा, जितेंद्र खुटेटा, प्रेमप्रकाश खंडेलवाल, दीपकुल कायथवाल, जितेश खंडेलवाल, भावेश कायथवाल सहित सभी सदस्यों ने पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य किया। समाज बंधुओं ने उनके प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।समारोह के अंत में सभी उपस्थित परिवारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी और सामूहिक भोज के साथ समारोह का समापन हुआ। इस आयोजन ने न केवल सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत किया बल्कि खंडेलवाल समाज के भीतर सहयोग, सेवा और पारस्परिक प्रेम की भावना को भी उजागर किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts