अतर्रा/बांदा। मां के साथ सो रहे 4 माह का नवजात शिशु घर के सामने खुले नाले में मृत मिला। फारेंसिक टीम में जांच पड़ताल कर नमूने लिए थाना पुलिस घटना के जांच पड़ताल में जुटी शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
शनिवार के दोपहर कस्बे के भवानीगंज पालिका के कुछ कदम पर ही टिरुवा कहार के घर उसकी बेटी संतोषी उम्र लगभग 35 वर्ष जो फतेहपुर जनपद में ब्याही है। अभी कुछ दिन पहले वह अपने ससुराल से अपने पिता के घर अपने चार माह के नवजात शिशु अंश को लेकर आई थी शनिवार की दोपाहर वह नवजात शिशु को लेकर घर के बाहरी चबूतरे पर सो रही थी। घर के सामने ही पालिका का नाला खुला हुआ पड़ा है। जब वह सोकर उठी तो उसका नवजात शिशु गायब कई घंटे घर के अंदर बाहर देखा जब नाले में लोगों ने पैनी नजर करके देखा तो बच्चे के पैर नजर आए लोगों ने उसको निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसको म्रत घोषित कर दिया। संतोषी के ससुराल वालों ने देर रात जाकर पुलिस को सूचना दी और घटना को किसी के द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच पड़ताल करती रही ।फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य और नमूने लिए थाना अध्यक्ष संजीव कुमार चौबे ने अपनी पुलिस टीम के साथ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष संजीव चौबे ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला नाले में गिरने का लग रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल सकेगा।















