जसपुरा/बांदा। कस्बा जसपुरा में एक महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिवार में घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।जसपुरा निवासी सीमा देवी (52) पत्नी सुरेश सिंह की घर में मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 8 बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई,कि सीमा देवी छत के ऊपर एक अटारी बनी हुई है जिस से धन्नी से साड़ी से गले मे बाध कर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद तत्काल थाना जसपुरा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बांदा भेज दिया। मृतका के देवर मुकेश सिंह ने बताया कि सीमा देवी अपने पीछे दो पुत्र शानू और सत्यम तथा विवाहित पुत्री शिवानी को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।















