चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा बरामद

औरैया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 16 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर इटावा में उसकी पुड़िया बनाकर बेचते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। चारों आरोपी उड़ीसा से बनारस के रास्ते आए थे। इटावा पुलिस से बचने के लिए दिबियापुर स्टेशन पर उतरकर ऑटो से बस स्टॉप औरैया जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू उर्फ कामरान (38 वर्ष), समीर उर्फ रेहान (19 वर्ष), मोहम्मद इमरान उर्फ सलमान (23 वर्ष) और अरमान खान उर्फ रिजवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी इटावा के ख्वाजा कॉलोनी छपेटी के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार और कोतवाली थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की टीम शामिल रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts