मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन एवं सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान (महिला मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खतौली के नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पर तैनात महिला मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंकी कुमारी ने महिलाओं को देखकर फब्तियां कसने तथा शराब पीकर पत्नी व मां के साथ आमदा फौजदारी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजा पुत्र कल्लू निवासी ग्राम चलसिना थाना रतनपुरी, निकुल पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम व थाना मंसूरपुर, मांगेराम पुत्र रामपाल निवासी ग्राम जडौदा थाना मंसूरपुर तथा आरिफ उर्फ छोटा पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम जडौदा थाना मंसूरपुर शामिल हैं। सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट खतौली व सदर के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।















