आकांक्षा कॉलेज मीरापुर में छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर। आकांक्षा कॉलेज मीरापुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पेड़ों और पौधों के आसपास की घास व कचरे को हटाकर परिसर को साफ किया गया तथा गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदानों की व्यवस्था की गई। छात्र-छात्राओं ने अपने कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला और पुस्तकालय की भी सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनुराधा मलिक ने कहा कि स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। जब वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ होगा, तभी विद्यार्थी अच्छे स्वास्थ्य और मनोबल के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। जिला सेवा योजना कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. नवनीत सिंह ने छात्रों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, इसलिए परिसर को साफ-सुथरा रखना आवश्यक है।

सहायक प्रोफेसर डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि स्वच्छता से न केवल कॉलेज का वातावरण सुंदर बनता है, बल्कि स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इससे बीमारियाँ दूर रहती हैं और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई करने से एकाग्रता और सीखने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता ही स्वास्थ्य है” और यदि सभी मिलकर अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखें तो कॉलेज ही नहीं, पूरा समाज स्वच्छ और स्वस्थ बन सकता है।

इस स्वच्छता अभियान में सहायक प्रोफेसर पंकज कुमार, हैदर हाशमी, आशीष चौधरी, लोकेश कुमार, महेश कुमार, हिमानी पाल, मानसी शर्मा, टीना, अक्षिता चौधरी, कुसुम साहू, पायल साहू, ज्योति, रेखा पाल, नजमा खान, लिपिक धीरज शर्मा और राहुल रस्तोगी समेत कॉलेज के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts