मुजफ्फरनगर के खालापार न्यू गोल्डन हेयर सेलून का भव्य उद्घाटन बुढ़ाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नवाजिश आलम द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सेलून के संचालक कैफ उस्मानी पुत्र जाहिद उस्मानी, निवासी बुढ़ाना तहसील, ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बैंगलोर में कई वर्षों तक हेयर स्टाइलिंग का अनुभव प्राप्त किया है, जिसके बाद अब उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में अपना स्वयं का हेयर सेलून शुरू किया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कैफ उस्मानी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा स्वरोजगार की ओर बढ़ें और अपने हुनर से समाज में नई पहचान बनाएं।
उद्घाटन समारोह में शारिक खान भास्कर न्यूज़ ब्यूरो चीफ, जाकिर उस्मानी भास्कर न्यूज़ प्रभारी बुढ़ाना, मेहताब उस्मानी, जाहिद उस्मानी, फैज उस्मानी, फिरोज खान, फरमान उस्मानी, फरमान अली, अब्दुल्ला पहलवान, चांद भाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कैफ उस्मानी को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की सफलता की कामना की।















