मालाखेड़ा में विक्रम संवत 2082 का भव्य स्वागत, पूर्व विधायक जय राम जाटव रहे मुख्य अतिथि

मालाखेड़ा। सनातन संस्कृति के अनुरूप विक्रम संवत 2082 के शुभारंभ पर मालाखेड़ा में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म के अनुयायियों ने तिलक लगाकर और मिठाई वितरित कर नव संवत्सर का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

इस शुभारंभ उत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय राम जाटव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य शिवचरण शर्मा ने की। पूर्व डायरेक्टर नवीन कुमार चौधरी, गोगा गुरु, लक्ष्मी नारायण, हितेंद्र प्रधान, जगदीश प्रसाद मीणा, हुकम चंद चौधरी, शोभाराम बेरवा, दिनेश चंद शर्मा और प्रकाश चंद शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद रहे।

समारोह में पूर्व विधायक जय राम जाटव का पारंपरिक साफा बांधकर भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति सभी को साथ लेकर चलती है और विक्रम संवत 2082 सभी के लिए समृद्धि और राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक बने, यही संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा की भजनलाल सरकार ने पहली बार विक्रम संवत को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, और उसी परंपरा के तहत मालाखेड़ा में भी यह आयोजन किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts