भास्कर न्यूज़ उतर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। ब्लाक क्षेत्र के गांव परासौली में स्थित भव्य मैदान में आज रविवार के दिन एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि बुढ़ाना ब्लाक के पूर्व प्रमुख विनोद मलिक ने अपने कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों में सहभागिता करने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होनें प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी निजी आय से 11 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की और साथ ही गांव में जल्द ही एक बेहतर खेल मैदान बनाने का भी आश्वासन दिया। परासौली क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया। यहां पर हरियाणा राज्य के जनपद करनाल, जनपद शामली, फुगाना, जौला, सरधना, जनपद सहारनपुर, लोई और बुढाना आदि जगहों की टीमों ने भाग लिया और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां पर मुख्य रुप से बाबू अंसारी, पूर्व प्रधान सत्यपाल सहरावत, आसिफ राणा, गोपाल सैनी, हितेष मास्टर, संजीव सैनी, डब्बू खान, मौसम राणा, कामिल राणा, हर्ष सैनी, आरिफ खान व आलम खान आदि मौजूद थे।















