मुजफ्फरनगर के खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों व पूर्ति लिपिको ने काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर । खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों व पूर्ति लिपिको ने काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया,फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स , ऑफिसर्स एसोसिएशन की 4 अगस्त 2024 को लखनऊ में हुई आमसभा में लगभग 700 सदस्य उपस्थित हुए। इसमें 10 प्रमुख मांगों को प्रस्तुत किया गया और विभाग तथा शासन की हठधर्मिता पर निराशा व्यक्त की गई।आमसभा में निर्णय लिया गया कि जनपद हरदोई में दो पूर्ति निरीक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और जनपद हमीरपुर में गलत प्रविष्टियों के मुद्दे पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया और डिजिटल संसाधनों के अलावा कोई व्यक्तिगत डेटा या इंटरनेट का उपयोग नहीं किया जाएगा।

जनपद मुजफ्फरनगर में भी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन 5 अगस्त 2024 से शुरू होगा और एक सप्ताह तक चलेगा। आगे के निर्णय के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts