दा ग्रीन पब्लिक स्कूल में रंगों की उड़ान ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन हुआ,

बुढ़ाना 1 सितंबर 2024 को दा ग्रीन पब्लिक स्कूल में रंगों की उड़ान ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। ड्राइंग कंपटीशन में बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष पति सुबोध त्यागी पहुंचे। जिनका स्कूल प्रबंधक व अध्यापकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में फर्स्ट सेकंड थर्ड पर रहे छात्रों को पुरस्कार दिए गए।

कस्बे के मुजफ्फरनगर रोड स्थित दा ग्रीन पब्लिक स्कूल में रंगों की उड़ान ड्राइंग कंपटीशन व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंगों की उड़ान ड्राइंग कंपटीशन कराया गया। इस अवसर पर बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष पति अध्यक्ष पति सुबोध त्यागी पहुंचे जिनका स्कूल प्रबंधन व अध्यापकों द्वारा स्वागत किया गया। रंगों की उड़ान कंपटीशन में स्कूली बच्चों ने अपने कला कौशल का पूरा प्रदर्शन किया। बच्चों को फर्स्ट प्राइज 2100 रुपए सेकंड प्राइस 1100 रुपए और थर्ड प्राइस 500 रुपए और कंसोलेशन प्राइज में 100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की अंत में कौसर अली ने बच्चा बच्चों की कला प्रदर्शन को देखकर उनकी बहुत सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ द्वारा बहुत मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल कराया गया। और बच्चों का हौसला बढ़ाया गया। स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती नीना त्यागी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कौसर अली, डॉ जाकिर अली, कुछ शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए अन्य गणमान्य व्यक्ति निधि मनचंदा, कविता चुग, मनीष शर्मा, नाजिश आदि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts