भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शामली। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने पीएसी बल ओर पुलिस फोर्स के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च,चुनाव व त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील नगर व क्षेत्र के मुख्य बाजारो गली मोहल्लों मे फ्लैग मार्च किया। भारत सरकार द्वारा आचार संहिता जारी करने व आगामी त्योहारी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, पुलिस उपनिरीक्षक रामरतन, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, देवेंद्र तेवतिया व पुलिस बल व पीएसी की एक प्लाटून के साथ थानाभवन नगर व क्षेत्र के गांव मसावी, भैसानी, कादरगढ़, हसनपुर लुहारी, मोरमाजरा, तितारसी आदि के संवेदनशील मोहल्लो, बाजारो, मुख्य बस स्टैन्ड सहित मुख्य मार्गों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान नगर में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों लाला लाजपतराय इंटर कालेज, लाला लाजपतराय कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, सरस्वती पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय नवंबर एक दो आदि का निरीक्षण किया। नगर में चुनावी के लिए 6 चुनाव केन्द्र पर कुल 26 बूथ बनाए जायेंगे। इस दौरान बाजारो मे व सड़को पर ठेली आदि लगाकर अतिक्रमण करने वालो को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।















