बंगाल: हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी आग, 15 कर्मचारी झुलसे

पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार सुबह नैफ्था ले जाने वाली मुख्य पाइपलाइन में अचानक आग लग गई, जिससे कई कर्मचारी झुलस गए. घायल कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.घटना के बारे में जानकारी देते हुए चश्मदीदों ने बताया कि ये हादसा सुबह के वक्त हुआ, जब रिफाइनरी के अंदर नैफ्था की सप्लाई की जा रही थी. अचानक पाइपलाइन से आग की तेज लपटे उठने लगी, जिससे आसपास मौजूद कर्मचारी झुलस गए.

घटना के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री अधिकारियों ने तुरंत घायल कर्मचारियों को निकालकर हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि, फैक्ट्री अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं किया है.फैक्ट्री अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 4 से साढ़े चार बजे के बीच नैफ्था की पाइपलाइन में आग लग गई. इस हादसे में पाइपलाइन के पास मौजूद कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालम में भर्ती कराया गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts