राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई अंतिम प्रारंभिक बैठक

बांदा। जिला जज डॉ. बब्बू सारंग की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में आगामी 8 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अंतिम प्रारंभिक वार्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला जज ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और विशेष रूप से जिला संभागीय अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक को मोटर चालान के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

इस बैठक में अपर जिला जज प्रथम चंद्रपाल, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत निरंजन कुमार, अपर जिला जज चतुर्थ छोटेलाल यादव, अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीपाल सिंह उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला अग्रणी प्रबंधक रविशंकर, परिवहन विभाग से गुलाब चंद्र, भारत संचार निगम लिमिटेड से आशीष सोनी, एसबीआई बैंक के उप प्रबंधक संजीव कुमार, बांटमाप निरीक्षक सुदर्शन, सोनाटा फाइनेंस से दिवाकर, नगर पालिका से रामजस सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts