गाली-गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव में गाली-गलौज का विरोध करना एक पिता-पुत्र को भारी पड़ गया, जब पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर उनके सिर फोड़ दिए। जानकारी के अनुसार, पिपरौली गांव निवासी रुकमान और उसके पुत्र नदीम पर गांव के ही एहसान, वसीम और महमूद सहित करीब एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया।

घटना के दौरान बीच-बचाव में आए बनेखान ने बताया कि आरोपियों ने पहले रुकमान के साथ गाली-गलौज की, और जब उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश भी थी, जिसके चलते यह हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts