अतर्रा/बांदा। मंडी परिसर के पीएससी धान खरीद केंद्र में पड़े तले पर भड़के किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर किसानों की फसल की तौल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में किसान संगठन के पदाधिकारी ने शनिवार को तहसील पहुंचकर अतर्रा मंडी परिसर में स्थित पीएससी धान खरीद केंद्र में ताला जड़ा होने व किसानों की तौल न होने को लेकर आक्रोश जताया उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजीव यादव को सोपा।ज्ञापन में कहा है कि 20 जनवरी से ताला बंद है केंद्र प्रभारी कह रहा है कि लक्ष्य पूरा हो चुका है। किसान परेशान है इसी प्रकार बदौसा पीएससी धान खरीद केंद्र भी बंद होने की शिकायत की है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा है कि जल्द ही अगर कार्रवाई नहीं होती तो किसानों के हित में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बच्चा सिंह कुलदीप नीरज शुक्ला सुधीर कुमार अरुण पांडे भगवती देवी गंगा देवी आदि मौजूद रहे।















