मुजफ्फरनगर के ग्राम तेवड़ा में किसान मोहम्मद बाबू के नलकूप का एस्टीमेट बिजली विभाग द्वारा ₹1,95,000 बताया गया था। लेकिन किसान संगठन के धरना-प्रदर्शन के बाद यह कार्य मात्र ₹93,000 में संपन्न कराया गया, जिससे किसान को लगभग ₹1,00,000 का लाभ हुआ।
संगठन की पहल पर बिजली विभाग के जेई रामलाल को मौके पर बुलाकर किसान की समस्या का समाधान कराया गया। यह घटना किसान यूनियन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई।
इस दौरान ककरोली बिजलीघर पर ब्लॉक प्रभारी मोरना अंकित जावला, ब्लॉक महासचिव अश्विन राठी, संजीव सिंह, सहरावत खाप चौधरी प्रदीप कुमार, युवा नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी रिहान अली, वरिष्ठ कार्यकर्ता इरशाद सहित संगठन के कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि अंकित जावला की टीम प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है।















