फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़, मीरापुर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिशाद उर्फ बिलाल, रिजवान, सुशील और सद्दाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने ग्राम रसूलपुर गढ़ी में जिशाद उर्फ बिलाल के मकान पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उपकरण बरामद किए हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 48 आधार कार्ड, 40 मतदाता पहचान पत्र, 66 फर्जी मार्कशीट, 16 ट्रांसफर सर्टिफिकेट और अन्य कई प्रकार के कूटरचित दस्तावेज बरामद किए। इसके अतिरिक्त, दस्तावेज तैयार करने में उपयोग होने वाले प्रिंटर, कंप्यूटर, मॉनिटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नौकरी, प्रवेश और पहचान के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरापुर क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। इस पर एसपी देहात, सीओ जानसठ और मीरापुर थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पूरे गिरोह को पकड़ा। बरामद दस्तावेजों में विभिन्न यूनिवर्सिटी और स्कूलों की फर्जी मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट शामिल हैं

।पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह गिरोह पिछले एक साल से सक्रिय था और अब तक करीब 10 लाख रुपये कमा चुका था। पकड़े गए आरोपी सुशील जन सुविधा केंद्र में कार्यरत था और पूर्व में भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मुजफ्फरनगर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि इस तरह के अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts