भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना में आज ईद अल अज़हा की नमाज़ पढ़कर जब नमाज़ी बाहर निकले तो तो शिद्दत की गर्मी में, प्यास लगना वाजिब था लेकिन जैसे ही नमाज़ी मेन गेट से निकल कर सड़क पर आये तो सामने ही ठंडे पानी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली देख समझते देर नहीं लगी की ये सब इंतेज़ाम फ़ैज़ी भाई ही कर सकते हैं ।
आपस में बात चीत करते नमाज़ी ये ही कहते नज़र आये की आम लोगो की परेशानी का बिना लालच अगर कोई ख़याल रखता है तो वो फ़ैज़ी भाई ही हैं । कोई भी त्योहार हो और फ़ैज़ी भाई कहीं भी हों वह हमेशा यही मिलते हैं और उनका पोस्टर पर लगा फोटो देख ऐसा लगता है मानो वह ख़ुद अपने हाथों से प्यासे लोगों को पानी पिला रहे हों । अल्लाह उन्हें सही सलामत रखे । क्योंकि सालों से ये सब नेक काम करना फ़ैज़ी भाई की पुरानी आदत है ।लिहाज़ फाउंडेशन के बैनर पर आज फिर अध्यक्ष फ़ैज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की तरफ़ से ईद की नमाज़ अदा करने वालों के साथ साथ राहगीरों ने भी भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीकर राहत की सांस ली । कई कई किलोमीटर से पैदल चलकर नमाज़ अदा करने के बाद लोगो को पानी पीकर राहत और सुकून मिला । पानी पी कर लोग सुकून के साथ अपने घरों की और बढ़ते चले गये । लिहाज़ फाउंडेशन के लिए सामाजिक काम करने के लिए शाहिद असलम मुस्तेद नज़र आये और पूरी मेहनत के साथ इस काम को अंजाम दिया । हज़ारों की तादाद में नमाज़ियों ने इस भरी गर्मी में ईद के दिन को यादगार बना दिया और एक दूसरे का ख़याल रखते हुए फाउंडेशन कीमदद करते रहे । इस नेक काम में शाहिद असलम , अमजद हसन अली , इंतिखाब आलम, इमरान सिद्दीकी, कैसर उर्फ लालू ,दिलशाद, शामबीर और कई लोग मोजूद रहे ।















