मुजफ्फरनगर में ई-लॉटरी से 303 शराब दुकानों का निष्पक्ष आवंटन संपन्न

मुजफ्फरनगर में ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आबकारी दुकानों के वर्ष 2025-26 के लिए व्यवस्थापन प्रक्रिया का आयोजन पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। इस प्रक्रिया का संचालन मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में किया गया।

ई-लॉटरी के माध्यम से 303 मदिरा की दुकानों का आवंटन निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts