मुजफ्फरनगर में आशा सम्मेलन का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से  आशा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण द्वारा किया गया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, देशभक्ति और स्वास्थ्य योजनाओं पर आधारित सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समूह नृत्य, एकल गीत और नाटकों के माध्यम से समाज को प्रेरणादायक संदेश दिए गए।सम्मेलन के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत आशा संघ अध्यक्ष निर्मला चौधरी और एएनएम संघ अध्यक्ष सुषमा सिंह ने स्वयं रक्तदान कर की। इसके साथ ही महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से आई महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की गईं।राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है और उसी के अंतर्गत आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही स्वास्थ्य योजनाएं धरातल पर सफल हो पा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में आशा बहनों को और अधिक सुविधाएं एवं सहयोग प्रदान करने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी।जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को गांवगांव तक पहुंचाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और जननी सुरक्षा जैसी योजनाओं को सफल बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने आशा बहनों की मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार लगातार उनके कल्याण और प्रोत्साहन के लिए प्रयासरत है।सम्मेलन में जिले के सभी ब्लॉकों और नगरीय क्षेत्र से आई बेहतर कार्य कर रही आशाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार स्वरूप 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये दिए गए। इसके अतिरिक्त आशा संगिनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा दिखाने वाली आशाओं को उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने आशा कार्यों की प्रगति पर प्रकाश डाला और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा और डॉ. शैलेश जैन, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार, तोषण धीमान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. सुमित चौधरी सहित विभिन्न ब्लॉकों से आए बीपीएम, बीसीपीएम, आशा संगिनी और हजारों की संख्या में आशाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने किया।यह सम्मेलन केवल आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करने का अवसर बना बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश भी स्पष्ट रूप से सामने आया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts