छुटमलपुर : सहारनपुर ब्लॉक मुजफ्फराबाद के सभागार में बीडीओ प्रभारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एक्ज़िट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनरेगा डीसैफ ओमपलेश देवी ने रोजगार सेवक, तकनिकी सहायको के साथ मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न वर्ष 2024-25 के कार्यों योजना की समीक्षा की गयी। बैठक में मनरेगा योजना, आवास योजना, समाजिक सुरक्षा संबधित योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी स्पष्ट किया कि हर ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कम से कम पांच फैमिली आईडी तैयार की जाएं। इस दौरान अंकुर कपिल, संजय कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार, राजवीर सिंह, रविन्द्र कुमार, कुशलपाल, हेमकुमार, शिषकुमार, चुन्नीलाल, पूनम त्यागी के अलावा समस्त सोशल ऑडिट टीम के लोग मौजूद रहे।















