कांवड़ यात्रा से पहले बिजली विभाग अलर्ट,

मुजफ्फरनगर,मुख्य अभियंता (विद्युत) विनोद कुमार ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के मुजफ्फरनगर क्षेत्र के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने और आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली विभाग की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपये या उससे अधिक का बिजली बिल बकाया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वसूली अभियान को प्रभावी बनाया जाए। साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं की भी विशेष जांच करने के निर्देश दिए गए जिनकी विद्युत खपत कम है, लेकिन संयोजित भार अधिक है। ऐसे मामलों में मीटर परीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में विद्युत चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य अभियंता ने कहा कि बिजली चोरी रोकना और राजस्व बढ़ाना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए उन्होंने कांवड़ मार्गों पर स्थित विद्युत लाइनों, पोलों और ट्रांसफार्मरों की विशेष जांच कराने के निर्देश दिए।

UPTET-2026: डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण,

जर्जर एवं क्षतिग्रस्त तारों को तत्काल बदलने, ढीले विद्युत तारों को ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों का रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की विद्युत बाधा या दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से गुजरते हैं, इसलिए विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रहनी चाहिए। बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें, फील्ड में रहकर कार्यों की निगरानी करें तथा शासन और निगम मुख्यालय से जारी सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान कर बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts