भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर |बुढ़ाना में जमीयत उलमा-ए-हिन्द की तहसील और कस्बा यूनिट के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनावी सभा का आयोजन कस्बे की नई बस्ती स्थित भट्टे वाली मस्जिद में किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से तहसील और नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव आदि पदों का चयन हुआ। इस मौके पर जमीयत उलमा के इतिहास पर भी विस्तार से चर्चा की गई और समाज की सेवा में आगे रहने की अपील की गई।
सभा में हालिया सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर प्रकरण पर जमीयत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी की पैरवी की सराहना की गई। वक्ताओं ने बुलडोजर कार्यवाही की कड़ी निंदा करते हुए इसे रोकने की मांग की और पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी पर कानूनी कार्यवाही की मांग भी उठाई।सभा की अध्यक्षता मौलाना मुकर्रम कासमी ने की और संचालन हाफिज तहसीन ने किया। नई कार्यकारिणी में हाफिज शेरदीन को तहसील अध्यक्ष और हाफिज अल्लाह मेहर सिद्दीकी को नगर अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी विभिन्न व्यक्तियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
















