मुजफ्फरनगर: सपा की मासिक बैठक में मीरापुर उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने मीरापुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर मजबूत सर्वजातीय टीम गठित की जा रही है और सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय और अनुशासित रहने की अपील की।

महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और सरकारी मशीनरी की निरंकुशता की आलोचना की। बैठक में समाजवादी महिला सभा, समाजवादी मजदूर सभा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समेत विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं से घर-घर वोट सत्यापन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान समाजवादी मजदूर सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी का स्वागत किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts