सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान आठ समस्याएं दर्ज,

सहारनपुर नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल आठ समस्याएं सामने आईं, जिनमें से दो सफाई संबंधी शिकायतों का नगरायुक्त शिपू गिरि ने मौके पर ही समाधान कर दिया। अन्य शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगरायुक्त ने विशेष रूप से सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और आवारा पशुओं की समस्या को प्राथमिकता के साथ निपटाने के आदेश दिए। वार्ड 37, 31, 6, 42, 55, 27, 39 और 4 से आए नागरिकों की समस्याओं पर विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त पी.के. यादव, मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts