जम्मू-कश्मीर में नार्को टेरर फंडिंग केस पर ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री बाबू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी

नार्को टेरर फंडिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी जम्मू के दो और कश्मीर के चार स्थानों पर एक साथ की गई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री जतिंदर सिंह उर्फ बाबू सिंह से जुड़े हवाला फंडिंग नेटवर्क की जांच के तहत की गई है। ED की जम्मू सब-जोनल ऑफिस की टीम ने कठुआ स्थित बाबू सिंह के आवास सहित कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।यह मामला वर्ष 2022 का है, जब 30 मार्च को पुलिस ने मोहम्मद शरीफ शाह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उसके पास 6.9 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि यह रकम पूर्व मंत्री जतिंदर सिंह को सौंपी जानी थी, जिसका उपयोग जम्मू क्षेत्र में अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाना था। बताया जा रहा है कि यह रकम सीमा पार से ड्रग्स और हवाला चैनल के माध्यम से भेजी गई थी, जिससे आतंकी गतिविधियों को आर्थिक मदद दी जा सके।ED ने इस फंडिंग चैनल से जुड़े बैंक खातों, दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के जरिए जम्मू-कश्मीर में कितनी बड़ी राशि ट्रांसफर की गई और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से नार्को टेरर फंडिंग से जुड़े कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

PAK से चल रहा था मॉड्यूल

जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क में सैफ दीन, फारूक अहमद नायको, मुबाशिर मुश्ताक फाफू समेत कई लोग शामिल हैं. ये सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के साथ मिलकर एक नार्को टेरर मॉड्यूल चला रहे थे, जिसके जरिए ड्रग्स की तस्करी से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था.

ईडी की जांच में पता चला कि फारूक अहमद नायको ने पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी करवाई थी और साल 2021-22 में भारत में इसकी बिक्री से मिले 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम श्रीनगर के बैंक खातों में जमा करवाई गई. बाद में यह पैसा दुबई में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के खातों में ट्रांसफर किया गया ताकि पैसों का असली स्रोत छिपाया जा सके. दुबई में जमा हुई यह अवैध रकम आगे चलकर पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों तक पहुंचाई गई.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts