भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर।उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2024-25 में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ काप रेजीड्यू योजना के तहत अनुदान पर यंत्र क्रय करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से दिनांक 09.08.2024 को अपराह्न 03:00 बजे विकास भवन, सभागार, मुजफ्फरनगर में किया जाएगा।उक्त के क्रम में जनपद के जिन कृषक भाइयों ने प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ काप रेजीड्यू योजना के अंतर्गत अनुदान पर यंत्र क्रय करने के लिए आवेदन किया है, वे दिनांक 09.08.2024 को अपराह्न 03:00 बजे विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित होने वाली ई-लॉटरी में प्रतिभाग करने का कष्ट करें, जिससे ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जा सके। जो कृषक भाई उक्त ई-लॉटरी प्रक्रिया में अनुपस्थित होंगे, उन्हें उपस्थित किसान भाइयों एवं समिति द्वारा की गई ई-लॉटरी से चयन प्रक्रिया से सहमत माना जाएगा एवं उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, ऐसा मानकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।















