अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार ने आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए,

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर दिया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन अपना पोर्टल खोलकर देखें और अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का उसी दिन निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इसके लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्देश उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिया, जहां आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। जिन अधिकारियों ने समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण नहीं किया है और वे सी श्रेणी या डिफॉल्टर श्रेणी में हैं, उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाइन संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ सहित सभी संदर्भों का समय पर निस्तारण करने पर जोर दिया और कहा कि इन सभी संदर्भों की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है और जिलाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है।बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, और उन्हें निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन कार्यालय आते ही पोर्टल खोलकर शिकायतों का निस्तारण करें और इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को भी दें। भविष्य में जिन अधिकारियों की शिकायतें सी श्रेणी या डिफॉल्टर श्रेणी में पाई जाएंगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts