किसानों के कृषि यंत्रों की ई-लाटरी 21 को

मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को ई-लाटरी में शामिल होने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2026 को दोपहर दो बजे से विकास भवन के सभागार में कृषि यंत्रों के चयन के लिए ई-लाटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनाओं के तहत बुकिंग किए गए कृषि यंत्रों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ई-लाटरी में रोटावेटर, हैरो, टिलर, लेजर लैंड लेवलर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, सुपर सीडर, एमबी प्लाऊ, रीपर कम्बाइनर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, शुगरकेन वीडर और रीपर सेल्फ प्रोपेल्ड सहित विभिन्न कृषि यंत्र शामिल हैं।

उप कृषि निदेशक ने कहा कि जिन किसानों ने अनुदान के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कराया है, वे निर्धारित समय पर विकास भवन सभागार में पहुंचकर ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें। किसानों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे वही मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं, जिससे कृषि यंत्र के लिए टोकन बुकिंग की गई थी। मोबाइल नंबर के माध्यम से बुकिंग का सत्यापन किया जाएगा। विभाग ने सभी संबंधित किसानों से समय पर पहुंचने और आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है, ताकि कृषि यंत्रों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts