पुरकाजी नगर पंचायत से कावड़ यात्रा के दौरान पूरे भारत में जा रहा है एकता अखंडता और हिंदू मुस्लिम भाईचारे का संदेश।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर फारुकी के नेतृत्व में समस्त सभासद गण वे नगर पंचायत कर्मचारी रात दिन कर रहे हैं शिव भक्त कांवडियों की सेवा। पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा उत्तर प्रदेश बॉर्डर को हरिद्वार से गंगाजल ला रहे शिव भक्त कावड़ियों के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है।

बॉर्डर पर एक विशाल वाटरप्रूफ टेंट लगाकर शिव भक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था खोया पाया केंद्र और स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे हैं शिव भक्त कावड़ियों के ऊपर पुष्प टावर से पुष्प वर्षा की जा रही है।वही उत्तराखंड बॉर्डर के भुराहैडी चेक पोस्ट से फलौदा कट तक करीब 15 किलोमीटर तक रोशनी वे आईपीसी कैमरे लगाए गए सफाई व्यवस्था में नगर पंचायत के करीब 100 कर्मचारी रात दिन लगे हुए हैं। वहीं महिला कांवड़ियों के लिए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मोबाइल टॉयलेट वे बाथरूम का इंतजाम किया गया है।जहां महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। सोमवार शाम को कस्बे में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कावड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की और नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यो की जमकर सराहना की। एक तरफ जहां स्वामी एशवीर महाराज नेम प्लेट और देवी देवताओं के नाम पर मुसलमानों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं आंदोलन के बीच पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर फारूकी और उनकी टीम शिव भक्त कावड़ियों की रात दिन सेवा कर एकता अखंडता और हिंदू मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts