नवरात्रि व्रत में शाम के फलाहार में खाएं ये 5 डिश,

मखाना की खीर बनाएं: नवरात्रि व्रत में आप शाम के फलाहार में अगर मीठा खाना चाहते हैं तो मखाना की खीर ली जा सकती है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन भरपूर मिलेगा और बनाने में भी बहुत ज्यादा टाइम नहीं जाता है. सबसे पहले मखाना को क्रंची होने तक रोस्ट करें और फिर ग्राइंड कर लें. दूध में एक उबाल आने के बाद पिसे हुए मखाना डालें. इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें आप कटे हुए बादाम, पिस्ता, काजू, इलायची पाउडर और जरूरत के मुताबिक चीनी डालें. ऊपर से थोड़े से साबुत मखाना एड करें.

<b>हेल्दी चीला बनाएं</b>: अगर आप सेंधा नमक खा लेते हैं तो नवरात्रि व्रत के लिए हेल्दी चीला बना सकते हैं. इसके लिए आप कुट्टू के आटा में मैश किए हुए आलू मिलाकर हरी मिर्च एड करें. इसमें सेंधा नमक डालें और गाढ़ा घोल तैयार करें जैसे पैन केक के लिए बनाते हैं. तवा पर थोड़ा सा देसी घी स्प्रेड करके बेटर फैलाएं और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें. चाहे तो चीला में दरदरी क्रश की हुई भुनी मूंगफली भई डाली जा सकती है. इसे आप गरमा गरम ही खाएं.

हेल्दी चीला बनाएं: अगर आप सेंधा नमक खा लेते हैं तो नवरात्रि व्रत के लिए हेल्दी चीला बना सकते हैं. इसके लिए आप कुट्टू के आटा में मैश किए हुए आलू मिलाकर हरी मिर्च एड करें. इसमें सेंधा नमक डालें और गाढ़ा घोल तैयार करें जैसे पैन केक के लिए बनाते हैं. तवा पर थोड़ा सा देसी घी स्प्रेड करके बेटर फैलाएं और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें. चाहे तो चीला में दरदरी क्रश की हुई भुनी मूंगफली भई डाली जा सकती है. इसे आप गरमा गरम ही खाएं.

<b>खजूर और बादाम का शेक</b>: व्रत के दौरान थोड़ी एनर्जी लो हो जाती है. ऐसे में शेक पीना बढ़िया रहता है. दरअसल ये कुछ ही देर में बनकर भी तैयार हो जाएगा और एनर्जेटिक भी फील करवाता है. इसके लिए आप मिल्क में बादाम और खजूर को डालकर ग्राइंड कर लें. चाहे तो नारियल का दूध लिया जा सकता है. मिठास कम लगे तो शहद का यूज करें. इसको आप कटे हुए पिस्ता, बादाम की कतरन, कद्दूकस किया गया नारियल से गार्निश करें.

खजूर और बादाम का शेक: व्रत के दौरान थोड़ी एनर्जी लो हो जाती है. ऐसे में शेक पीना बढ़िया रहता है. दरअसल ये कुछ ही देर में बनकर भी तैयार हो जाएगा और एनर्जेटिक भी फील करवाता है. इसके लिए आप मिल्क में बादाम और खजूर को डालकर ग्राइंड कर लें. चाहे तो नारियल का दूध लिया जा सकता है. मिठास कम लगे तो शहद का यूज करें. इसको आप कटे हुए पिस्ता, बादाम की कतरन, कद्दूकस किया गया नारियल से गार्निश करें.

<b>कुट्टू की इडली बनाएं</b>: व्रत में हेल्दी फलाहार में आप कुट्टू की इडली बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए कुट्टू के आटा में दही मिलाएं और फिर इसका गाढ़ा घोल बनाकर आप 2 घंटे के लिए ढककर रख दें. अब सारे मोल्ड को बेटर से फिल कर दें और तकरीबन 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें. नारियल की चटनी के साथ इसे एंजॉय करें.

कुट्टू की इडली बनाएं: व्रत में हेल्दी फलाहार में आप कुट्टू की इडली बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए कुट्टू के आटा में दही मिलाएं और फिर इसका गाढ़ा घोल बनाकर आप 2 घंटे के लिए ढककर रख दें. अब सारे मोल्ड को बेटर से फिल कर दें और तकरीबन 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें. नारियल की चटनी के साथ इसे एंजॉय करें.

<b>फ्रूट-दही का बाउल</b>: व्रत के इवनिंग फलाहार में आप फ्रूट-दही बाउल भी बनाकर खा सकते हैं. हालांकि इसे कम से कम आप शाम को साढ़े पांच से 6 के बीच में ही खा लें. इसके लिए बस अलग-अलग ट्रॉपिकल फ्रूट्स को काट लेना है. दही को क्रीमी होने तक फेंटकर फ्रूट्स में मिला दें. इसमें मिठास के लिए शहद एड करें. चाहे तो क्रंच के लिए कुछ नट्स जैसे बादाम, अखरोट और पिस्ता मिला सकते हैं. 

फ्रूट-दही का बाउल: व्रत के इवनिंग फलाहार में आप फ्रूट-दही बाउल भी बनाकर खा सकते हैं. हालांकि इसे कम से कम आप शाम को साढ़े पांच से 6 के बीच में ही खा लें. इसके लिए बस अलग-अलग ट्रॉपिकल फ्रूट्स को काट लेना है. दही को क्रीमी होने तक फेंटकर फ्रूट्स में मिला दें. इसमें मिठास के लिए शहद एड करें. चाहे तो क्रंच के लिए कुछ नट्स जैसे बादाम, अखरोट और पिस्ता मिला सकते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts