हीट वेव व भीषण गर्मी के चलते एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को बांटी किट।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर।हीट वेव व भीषण गर्मी के चलते एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को बांटी किट।थर्मोस्टील वाटर बोतल, चश्मा, इलेक्ट्रोल पाउडर, हैट आदि सामान किये गये वितरित साथ ही हीट वेव से बचाव के लिए जरुरती बातें बताते हुए किया जागरुक। इन दिनों उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड रही है ओर हीट वेव की इंटेन्सिटी भी बढ़ रही है। ट्रैफिक पुलिस के जवान इतनी कड़ी धूप में भी सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को संचालित करते है,ओर अपनी डियूटी का निर्वहन करते है।

चिलचिलाती गर्मी में भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के स्वास्थ के प्रति चिंतित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किट वितरित की गयी। किट में थर्मोस्टील वाटर बोतल, इलेक्ट्रोल पाउडर, हैट, चश्में आदि शामिल है। इसके साथ ही महावीर चौक पर नगर पालिका द्वारा लगाये गये वाटर कूलर का जिर्णोधार यातायात पुलिस द्वारा कराया गया है जिसका उद्धाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। वाटर कूलर से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों सहित राहगीर भी स्वच्छ एवं ठंडे जल का सेवन कर सकेंगे। इसके साथ ही यातायात पुलिस की तैनाती के सभी डियूटी प्वाइंटस पर स्वच्छ पानी की उपलब्धता के लिए कैम्पर की व्यवस्था भी की गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिसकर्मियों को हिट वेव के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया कि नियमित अंतराल में पानी का सेवन करते रहे, अपज पैदा करने वाले भोजन का सेवन न करें, उल्टी दस्त होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें साथ ही जनपदवासियों से भी अपील की गयी कि सिर्फ अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, हीट वेव से बचाव करें, यदि दोपहर के समय घर से निकल रहे है तो चेहरे व सर को ढक कर रखे, छाते का प्रयोग करे तथा तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य ले। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, पीआरओ राजेश भारती सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts