शराब के नशे में युवक ने सांप को खाया, अस्पताल में भर्ती

बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव का रहने वाला 35 वर्षीय अशोक शराब के नशे में इस कदर चूर हो गया कि उसने एक ज़िंदा सांप को ही खा लिया। घटना के समय अशोक की मां सिया दुलारी ने उसे यह खौफनाक हरकत करते हुए देख लिया। उन्होंने तुरंत उसके मुंह से सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक अशोक सांप के दो निवाले चबा चुका था। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

परिजन घबराए हुए अशोक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अशोक ने नशे की हालत में सांप को खा लिया है, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। अशोक की इस हरकत ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। यह घटना लोगों के लिए चेतावनी बन गई है कि नशा किस हद तक इंसान की सोचने-समझने की क्षमता को खत्म कर सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts