कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया रूट का निरीक्षण, सतर्कता और शालीनता के निर्देश

मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा की व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क और कटिबद्ध है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ने भैंसी कट, बहलना कट, जडौदा कट, बिलासपुर कट, जानसठ रोड, बागोवाली और रामपुर तिराहा जैसे प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए ड्यूटी प्वाइंटों को चेक किया गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक और सजग रहते हुए ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रियों के साथ सौम्य और मददगार व्यवहार अपनाने, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू करने और कांवड़ मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि कांवड़ियों का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रहे। किसी भी श्रद्धालु के बीमार होने या अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और सभी छोटी-बड़ी सूचनाओं से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस बल को संवेदनशीलता, अनुशासन और सेवा भावना के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts