लाखो रु कीमत के मादक पदार्थों को किया नष्ट.

बाँदा।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन दहन के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 81 अभियोगों से सम्बन्धित लगभग 40 लाख रुपए अनुमानित कीमत के कुल 149.2 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों ,जिसमें सूखा गांजा-148.5 किलोग्राम, स्मैक-67 ग्राम, डायजेपाम/नशीला पाउडर-453 ग्राम को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) में जलाकर नियमानुसार नष्ट किया गया है। जिनमें थाना पैलानी के 43, कोतवाली नगर के 18, मटौंध के 09, तिन्दवारी के 08, कालिंजर के 02 व फतेहगंज के 01 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग का माल जलाकर नष्ट कराया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts