मुज़फ्फरनगर ज़िला पंचायत में विकास कार्यों हेतू सहयोग की डा वीरपाल निर्वाल ने मंत्री से की अपील।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने पंचायत राज मंत्री ओ. पी. राजभर से,जिला पंचायत में विकास कार्यों हेतू सहयोग की अपील की है, लखनऊ स्थित योजना भवन में आयोजित प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक में भाग लेने गए जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने, पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भेंट कर उनसे विकास कार्यों हेतू और अधिक सहयोग राशि अवमुक्त करने की मांग की।

डा निर्वाल ने इस अवसर पर उपस्थित अपर मुख्य सचिव पंचायती राज नरेंद्र भूषण ,सचिव बी. चंद्रकला, मुख्य अभियंता ए.के.राय एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष भी विषय रखा।विदित रहे कि पंचायती राज मंत्रालय के तत्वाधान में प्रदेश के समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई थी। जिला पंचायत मुजफ्फर नगर को वर्ष 2023 – 2024 में प्रदेश में सीमित साधनों से अधिक आय अर्जित करने में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है ।प्रथम स्थान पर लखनऊ जनपद रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.निर्वाल का प्रयास है कि जनपद में जिला पंचायत के स्तर से एवं अन्य प्रकार से अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा सकें ।इस संबंध में उन्होंने एक अन्य मांग पत्र भी मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को भेज रखा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts