अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अपनी टीम के साथ नहर पटरी मार्ग की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। खतौली अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अपनी टीम के साथ नहर पटरी मार्ग पहुंचकर कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जनपद में कावड़ यात्रियों से वार्ता करते हुए यात्रा के दौरान आ रही कठिनाइयों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए, समस्त व्यवस्थाओ को नियमित रूप से सुदृड रखने हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित: अपर जिलाधिकारी प्रशासन।

कावंड यात्रा 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ खतौली‚ नहर पटरी मार्ग पर पहुंचकर कावड़ यात्रियों के लिए की जा रही तैयारी एवं उनके विश्राम हेतु लगाई जा रहे पंडाल, मेडिकल कैंप, वॉच टावर एवं घाट पर कावड़ यात्रियों के स्नान की दृष्टिगत समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा संबधित अधिकारियो को निर्देशित करते हुआ कहा कि कांवड मार्ग को साफ सुथरा व गढ्ढा मुक्त करते हुए दायित्वो का पालन करे। इसी क्रम में निर्देशित किया गया कि कांवडियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग मे लगे शिविरो पर फर्स्ट ऐड सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए तथा मार्ग मे वितरित किये जाने वाला भोजन भी अपने मानको पर खरा हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखे। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अपूर्वा यादव व क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts