पुरानी रंजिश में पेड़ की डाली तोड़ने के लेकर हुई मारपीट दर्जनों लोग घायल 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

देवरिया। जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के परास खाड़ गांव में एक पेड़ की डाली तोड़ने को लेकर हुई मार पीट में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं बताया जा रहा हैं की विजय यादव और श्रीराम यादव के बिच जमीनी विवाद वर्षो से चलता आ रहा हैं 5 जून को विजय यादव के खेत में लगे पेड़ की डाली श्रीराम यादव ने जीसीबी से तोड़ दी जिसका विरोध विजय के परिवार वालो ने मौके पर करने लगे यह बात विवाद देखते देखते खुनी संघर्ष में बदल गया और दर्जनों लोग घायल हो गये पीड़ित विजय यादव के परिवार के 8 लोग इस मारपीट में घायल हो गये तीन की हालत नाजुक बताई जा रही हैं वही दूसरे पक्ष के श्रीराम यादव के तरफ से चार लोग घायल हो गये वही विजय यादव का कहना हैं की श्रीराम यादव हमारे गाँव में ईट भठ्ठा चलाते हैं और कच्ची शराब बनवाकर बेचवाते हैं जिसकी शिकायत हमने अधिकारों से लिखित किया था जांच भी हुई लेकीन कोई कार्यवाही नहीं हुई और उसी से नराज श्रीराम यादव ने मेरे जमीन में लगे पेड़ की डाली जीसीबी से तोड़वा रहे थे तभी यह विवाद होगया वही श्रीराम यादव का कहना हैं की हम वहा अपने ससुराल में नवासा की जमीन लेकर रहते हैं और आय दिन विजय के परिवार जमीन को लेकर विवाद करते रहते हैं जिसके वजह से आज यह विवाद होगया वही थानाध्यक्ष ने बताया की दोनों तरफ से तहरीर मिली हैं मुकदमा दर्ज कर लिया गया घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा हैं जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts